सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में 10 दिवसीय समर कैम्प शुरू, एसडीओपी सतीश द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि

 

डिंडोरी। सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल, सुबखार में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैम्प) का उत्साह और गरिमामय माहौल में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीओपी सतीश द्विवेदी, अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-वंदन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

​अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने वाली एक प्रतिष्ठित संस्था है, जहाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देना बेहद सराहनीय पहल है। वहीं व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि यह विद्यालय बच्चों के साथ-साथ पूरे समाज को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार अवधिया ने बताया कि समर कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


​संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संतोषी सोनी के विशेष सहयोग से आयोजित इस 10 दिवसीय शिविर में बच्चों को योग, संगीत, मेंहदी, कर्सिव राइटिंग, स्पोकन इंग्लिश, शास्त्रीय नृत्य, अबेकस, कैलीग्राफी, वैदिक गणित और पेंटिंग जैसी कई महत्वपूर्ण विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैम्प के पहले ही दिन प्रशिक्षकों नारायण पाण्डेय, नारायण प्रसाद नंदा, श्रीमती वृष्टि कुलेश, कुमकुम तिवारी, श्रीमती प्रीती डेहरिया, नंदिनी बर्मन, श्रुति जैन, आरजू नामदेव और दीपांशी वैश्य ने बच्चों को बेहद रोचक और प्रभावी ढंग से सिखाना शुरू किया। इस गरिमामय कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मृणालिनी पाठक ने किया और अंत में संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ, आचार्य परिवार, बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services