जिला पुलिस डिण्डौरी में आज एक बेहद गौरवशाली और विभागीय महत्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे 09 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति के बाद उनके नए और वरिष्ठ पदों का कार्यभार सौंपा गया। इस विशेष आयोजन के दौरान 01 कर्मचारी को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 08 कर्मचारियों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर प्रमोट कर नई कमान सौंपी गई।
डिण्डौरी के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री आशीष खरे के गरिमामय नेतृत्व में संपन्न हुई। एसपी श्री खरे ने खुद सभी प्रमोट हुए पुलिस अधिकारियों को स्टार और बैज लगाकर उनके नवीन पदों की कमान सौंपी। पदोन्नति पाने वालों में एएसआई के रूप में राजेश सोनी और प्रधान आरक्षक के रूप में भीकम सिंह मार्को, विवेक सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, खेम सिंह सैयाम, सेम सिंह बैगा, जगन्नाथ सिंह बट्टे, प्रमोद कुमार पटेरिया और विकास कुमार सूर्या शामिल रहे। पदोन्नति पुलिस कर्मियों की लंबे समय की सेवा, कार्यकुशलता, विभागीय नियमों और उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतिफल के रूप में दी गई है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य विभाग की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अनुभवी हाथों को जिम्मेदारी सौंपना है।
पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे
"पदोन्नति केवल एक सम्मान या स्टार लगाना नहीं है, बल्कि यह आपके कंधों पर जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों में भारी वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, कड़े अनुशासन और समर्पण के साथ करे। पुलिस का मुख्य ध्येय आमजन को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा प्रदान करना है, जिसके लिए सभी को सदैव धरातल पर तत्पर रहना होगा।"
0 टिप्पणियाँ