जिला अस्पताल डिंडौरी में फायर फाइटिंग डेमो - कलेक्टर ने परखीं सुरक्षा तैयारियां


रविवार को शासकीय जिला चिकित्सालय डिंडौरी के परिसर में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मुख्य आतिथ्य और दिशा-निर्देशन में  फायर फाइटिंग 
 का  मॉक ड्रिल हुआ। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुदृढ़ करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का व्यावहारिक जायजा लेना था।

इस दौरान फायर ब्रिगेड दल और सुरक्षा विशेषज्ञों ने आग लगने की अप्रिय स्थिति में की जाने वाली त्वरित कार्रवाई का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को समझाया कि आपातकाल में अग्निशमन यंत्रों का प्रभावी उपयोग कैसे करना है, मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर कैसे निकालना है, और संकट के समय सभी विभागों को आपस में कैसे तालमेल बिठाना है।


प्रशिक्षण के समापन पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अस्पताल परिसर में लगे फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट और अन्य उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरणों का नियमित रखरखाव किया जाए और कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षित किया जाता रहे, ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

 कार्यक्रम के दौरान न.प. अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन और अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम इंस्टॉल करने वाली संस्था ओम अश्विनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री गौरव सिंह बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services