डिंडोरी जिले ने अपनी बेहतरीन कार्यशैली और प्रशासनिक मुस्तैदी का एक और शानदार उदाहरण पेश किया है। स्कूली बच्चों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना "विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार" के अंतर्गत डिंडोरी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है
डिंडोरी जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मध्य प्रदेश क्षेत्र के निदेशक सुमित मिश्रा ने जिला कलेक्टर और उनकी पूरी टीम को पत्र लिखकर हार्दिक सराहना और बधाई दी है
इस संबंध में डिंडोरी जिले की कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि
यह उपलब्धि पूरे जिले के शिक्षा विभाग, खासकर मैदानी स्तर से जुड़े स्टाफ की मेहनत का असर है कि डिंडोरी प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल है। उन्होंने इस सफलता के क्रम (मोमेंटम) को बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और स्टाफ को निर्देशित किया है और कहा है कि जब तक हम अपने लक्ष्य को पूरी तरह प्राप्त नहीं कर लेते, वे समय-समय पर इसकी समीक्षा करती रहेंगी। इसके साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को स्कूल जरूर भेजें, क्योंकि शिक्षा से ही उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।
0 टिप्पणियाँ