रविवार की शाम को डिंडौरी जिला मुख्यालय में इस्कॉन समूह के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली गई। इस पावन यात्रा के लिए एक वाहन को सुंदर रथ का रूप दिया गया था।
भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ रूपी खुले वाहन में विराजमान कर भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग कंपनी चौक से शुरू होकर भक्तिमय माहौल में विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मेकल सुता कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में 'जय जगन्नाथ' और 'हरे कृष्णा' के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के अलौकिक रूप के दर्शन कर अपनी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। यात्रा के समापन पर कॉलेज तिराहे पर भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया |
0 टिप्पणियाँ