डिंडौरी: 86 हजार बच्चों को सेहत का कवच देने आज से शुरू हुआ 'दस्तक अभियान'

 



डिंडौरी। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए कलेक्टर के निर्देशन में आज, 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक 'दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान' शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य करीब 86 हजार बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियों की समय पर पहचान कर उन्हें प्रभावी इलाज उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता और एएनएम की संयुक्त टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। इस दौरान हर बच्चे के मान से 2 ओआरएस पैकेट, 14 जिंक टैबलेट और खून की कमी दूर करने के लिए आईएफए सिरप बांटी जाएगी। इसके साथ ही नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाई जाएगी और डीएसएस टूल के जरिए अति कुपोषित (सैम) बच्चों की पहचान कर उन्हें रेफर किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. पाण्डेय ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य टीमों का सहयोग कर बच्चों की जांच जरूर कराएं ताकि हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services