1. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकली भव्य स्वच्छता बाइक रैली, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दिखाई हरी झंडी
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने कलेक्ट्रेट परिसर से चंद्रविजय महाविद्यालय तक निकाली गई भव्य रैली
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य स्वच्छता बाइक रैली का आयोजन किया गया
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे
स्वच्छता जागरूकता का संदेश देती यह बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ
समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री उद्दे ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया
2. राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 15 जुलाई को करेंगी सांदीपनी विद्यालय नरिया का लोकार्पण
नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी जिला प्रभारी मंत्री
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री व डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 15 जुलाई 2026 को डिंडौरी जिले के प्रवास पर रहेंगी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्रीमती बागरी 14 जुलाई को अपराह्न 4 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि में जबलपुर पहुंचेंगी
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके
3. कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: शिक्षा, राजस्व, सड़क और वन अधिकार सहित कई मामलों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के साथ ही कलेक्ट्रेट में दिलाई नशामुक्ति की शपथ
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई
जनसुनवाई के दौरान ग्राम रूसा की माध्यमिक शाला में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे आवेदक श्री विवेक कुमार को हटाए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए
इसके साथ ही ग्राम बरबसपुर निवासी संतोषी बाई मरकाम द्वारा उनकी मृत माता के स्थान पर आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई
4. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में उत्कृष्ट एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा का सुनहरा अवसर
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, धमनगांव की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अल्का विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है
इसके साथ ही कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है
5. लेखा प्रशिक्षण हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, 1 अगस्त से शुरू होगा नया सत्र
जबलपुर संभाग के नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए तीन माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम
शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, जबलपुर द्वारा जबलपुर संभाग के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा
जबलपुर संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी, जिन्होंने अपनी परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली हो तथा मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग द्वारा निर्धारित अनिवार्य अर्हताएं पूर्ण करते हों, वे आवेदन करने के पात्र होंगे
प्रशिक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 15 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, जबलपुर में जमा किए जा सकते हैं
6.प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री तथा डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में विकासखण्ड डिंडौरी के सांदीपनी विद्यालय, नरिया में प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरिक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडोरो श्री रामबाबू देवांगन सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ