श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किया आदिवासी बाहुल्य जिले का सघन निरीक्षण

 


बुधवार को शहडोल संभाग कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और शासकीय सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से  विकासखंड करंजिया का सघन प्रशासनिक दौरा किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा तथा पाटनगढ़ में स्थानीय गोंडी कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण की इस कड़ी में ग्राम पंचायत गोरखपुर के छपरा टोला आंगनवाड़ी केंद्र में कमिश्नर ने भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए कमिश्नर ने स्वयं वहां तैयार पोषण आहार चखा,बच्चों से  उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली और कार्यकर्ता को बच्चों के सर्वांगीण विकास व मजबूत बुनियादी नींव रखने के निर्देश दिए,  साथ ही बच्चों को ड्राइंग बुक, पेन और रंग वितरित किए |


इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत रूसा माल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां दवा वितरण, ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। कमिश्नर और कलेक्टर ने चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की रोकथाम और हर मरीज को समय पर मुफ्त दवा व इलाज उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए, साथ ही परिसर को स्वच्छ व हरित बनाने के लिए पौधारोपण करने को कहा।


दौरे के अगले चरण में कमिश्नर ग्राम पंचायत पाटनगढ़ स्थित गोंडी चित्रकला संग्रहालय पहुंचीं। वहां स्थानीय कलाकार दीदियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत कर अपनी निर्मित गोंडी चित्रकला कमिश्नर को भेंट की। कमिश्नर ने दीदियों द्वारा साड़ियों, दुपट्टों और टी-शर्ट्स पर की गई शानदार कलाकृतियों को देखा और उनकी इस अनूठी कला की जमकर सराहना की।



 भ्रमण के अंतिम छोर पर अधिकारियों द्वारा करंजिया स्थित आवासीय एकलव्य विद्यालय की शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जहां परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस संपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम बाजाग अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव, स्वास्थ्य अधिकारी मनोज पाण्डे, शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते, डीपीसी अपर्णा पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services