डिंडौरी पुलिस को सेफ क्लिक 2.0' अभियान में राज्य स्तरीय "उत्कृष्ट प्रदर्शन"सम्मान: ' डीजीपी ने दी बधाई

 


बुधवार, 08 जुलाई 2026 को "सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" अभियान  के  समापन के अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाना द्वारा डिंडौरी को अभियान के सफल संचालन और रिकॉर्ड जन-जागरूकता के लिए राज्य स्तरीय "उत्कृष्ट प्रदर्शन" प्रशस्ति-पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया है। 

15 दिनों के अभियान के दौरान  660 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर (16 रैलियां, 619 बैनर-पोस्टर प्रदर्शन, 23 डिजिटल कार्यक्रम, साइबर क्विज, नुक्कड़ नाटक और साइबर मेले)  कुल 74,887 नागरिकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जागरूक किया गया।  डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड स्कैम और फर्जी निवेश जैसी ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए चलाए गए इस अभियान में डिंडौरी पुलिस ने पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

 


पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे
- यह गौरवपूर्ण सम्मान पूरे जिले की पुलिस टीम, प्रशासन और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से जिला कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया और जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी सहित शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जनता का आभार जताते हुए कहा कि सभी विभागों के बेहतरीन तालमेल और जनसहभागिता के कारण ही डिंडौरी जिला आज प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ है। भविष्य में भी इसी समन्वय से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services