सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में शनिवार को इको क्लब के तत्वावधान में "प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम" का भव्य आयोजन किया गया। संस्था प्रधान श्री देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और प्राथमिक विभाग की दीदियों श्रीमती कमलेश वैश्य, श्रीमती दीपिका श्रीवास व कुमारी अनुष्का तिवारी की विशेष उपस्थिति में विद्यालय के भैया-बहनों ने "एक पेड़ मां के नाम" का संकल्प लेकर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हर बच्चे को पेड़ लगाकर उसकी पूरी तन्मयता से रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रेरणादायक गीत और नारों के माध्यम से आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश भी दिया। विद्यालय के इको क्लब द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब ऐसे रचनात्मक और पर्यावरण-हितैषी कार्यक्रम प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ