डिंडौरी विकासखंड के ग्राम खुरपार में पिछले दो सालों से सरकारी स्कूल पर ताला लगा हुआ है और राशन दुकान पाठशाला बनी हुई है, एकीकृत माध्यमिक शाला खुरपार के बच्चे उचित मूल्य दुकान के कमरों और बरामदे में खाद्यान्न के बोरों के बीच बैठकर अपना भविष्य संवारने को मजबूर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरी खबर जिले के तमाम प्रशासनिक अफसरों के संज्ञान में लंबे समय से है, छत से प्लास्टर गिरने और हादसे की आशंका के कारण शिक्षकों को मूल भवन छोड़कर राशन दुकान के दो कमरों का सहारा लेना पड़ा। आज छठी और सातवीं की कक्षाएं तंग कमरों में चल रही हैं, जबकि आठवीं के बच्चे बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ