ग्राम बरछा में राधेश्याम नामक व्यक्ति के अंतिम संस्कार व दशगात्र कार्यक्रम के बाद नौहर तालाब में स्नान करने गई दो महिलाएं अचानक गहरे पानी में समा गईं। स्नान के दौरान पैर फिसलने से सम्पतिया बाई उद्दे गहरे पानी में डूबने लगीं और उनका हाथ पकड़े होने के कारण उनकी ननद लक्ष्मी बाई उद्दे भी संतुलन खोकर डूबने लगीं। दोनों महिलाओं को संकट में देख पास के खेत में काम कर रहे एक साहसी युवक/राहगीर ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी और लकड़ी का सहारा देकर लक्ष्मी बाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तब तक सम्पतिया बाई गहरे पानी में डूब चुकी थीं, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सम्पतिया बाई के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी श्री केवल सिंह परते : इस संबंध में जानकारी देते हुए शाहपुर थाना प्रभारी श्री केवल सिंह परते ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर सम्पतिया बाई के शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ