आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी की मासिक जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन स्थानीय रेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने, पार्टी के जनाधार का विस्तार करने तथा आगामी कार्यक्रमों की ठोस रूपरेखा तैयार करना रहा। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को तेज गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की सच्ची आवाज बनकर लगातार कार्य कर रही है और डिंडोरी जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जनता के हक में निरंतर संघर्ष करती रहेगी। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा जनहित के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी विंग झनकलाल टेकाम, जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, उपाध्यक्ष सुदीव माधवी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार धनंजय, उपाध्यक्ष कामराज परस्ते, जिला सचिव प्रहलाद परस्ते, जिला सह सचिव एड कैलाश मरावी, जिला मीडिया प्रमुख लीलाराम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, एसटी विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कुशराम, जिला प्रवक्ता सुनील मरावी, जिला प्रवक्ता एड हिरेंद्र सिंह, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप कुमार झारिया और विकासखंड मेहदवानी किसान विंग अध्यक्ष सुनील साहू सहित साहिल सोनी, चंद्रिका सोनी, रामेश्वर दुबे, पप्पू सोनी और मनोज साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ