डिंडोरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी-मंडला मार्ग पर ग्राम कचनारी सक्का के पास शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई तेज रफ्तार दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक युवक की पहचान बाईस वर्षीय रोहित साहू के रूप में हुई है, जो कठौतिया का रहने वाला था। रोहित डिंडोरी में कमल फिनकेप माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि 1 बाइक पर रोहित अकेला था दूसरी बाइक पर 2 व्यक्ति थे रामकुमार तेकाम और प्रेम मलकाम ग्राम कुकर्रा के निवासी थे |
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
0 टिप्पणियाँ