जिला संस्कृति महोत्सव और वैदिक गणित प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन रहे विजेता

 

saraswati-shisu-mandir-dindori-winners-district-culture-festival-2026


डिंडौरी (शहपुरा): शहपुरा में आयोजित जिला संस्कृति महोत्सव, विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता 20 सितंबर 2026 में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 30 भैया-बहिन विजेता घोषित किए गए, जिससे पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता भैया-बहिनों का सम्मान विद्यालय प्रबंध समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन और प्राचार्य श्री देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी द्वारा किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन ने सभी विजेता भैया-बहिनों को आगामी 26-27 सितंबर को आयोजित होने वाली विभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी ओर से ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं संस्था प्रधान श्री देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि "अथक परिश्रम करते हुए जीवनपथ पर हमेशा अग्रसर रहिए।"

इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय, जिला बौद्धिक प्रमुख श्रीमती मृणालिनी पाठक, विजेता प्रतिभागियों के पालक बंधु तथा समस्त आचार्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services