सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ हल्दी-कुमकुम और भजन गायन कार्यक्रम

 डिंडोरी के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणेश उत्सव के पावन पर्व पर हल्दी-कुमकुम और भजन गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Saraswati Shishu Mandir Dindori Haldi Kumkum and Bhajan Program

दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित मातृ मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।

लगभग 200 माताओं और बहनों ने लिया भाग

आयोजन में नगर की लगभग 200 महिलाओं, माताओं, बहनों और अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय की दीदियों द्वारा सभी का तिलक व कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें सुहाग श्रृंगार सामग्री भेंट की गई।


गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर तिलक बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन, सह व्यवस्थापक श्रीमती नरबदिया मरकाम, पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सदस्य श्रीमती शिखा राय, और संस्था के प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी सहित समस्त विद्यालय परिवार और दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाआरती कर भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services