डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कछारी घुसिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में नहाने के दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से पिता-पुत्र डूब गए। इस दुखद घटना में पिता बसोरी सिंह तेकाम की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके चार वर्षीय बेटे दिव्यांश तेकाम को उनके बहनोई ने सुरक्षित बचा लिया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, बसोरी सिंह तेकाम अपने चार वर्षीय बेटे दिव्यांश और अपने बहनोई मायाराम कुलस्ते के साथ शनिवार को गांव के ही एक कुएं पर नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक बसोरी सिंह और उनका मासूम बेटा गहरे पानी में जा गिरे।
अपने सामने अपनों को डूबता देख मायाराम कुलस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद चार वर्षीय दिव्यांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चे के बच जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन बसोरी सिंह गहरे पानी में चले गए और उनका कुछ पता नहीं चल सका।
मोटर से पानी खाली करवाकर चला रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और शहपुरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
आज हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि, चार वर्षीय दिव्यांश के सुरक्षित बच जाने से परिवार को थोड़ी सांत्वना जरूर मिली है।
रविवार को शहपुरा में मृतक बसोरी सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ