मेहंदवानी में 'विकसित भारत-जीराम-जी' योजना का आगाज़, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया नवीन जनपद भवन का भूमिपूजन

 


 03 जुलाई 2026 को डिंडौरी जिले के आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी के जनपद पंचायत परिसर में 'विकसित भारत-जीराम-जी' योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, जल सुरक्षा और समावेशी विकास को नई गति देना है। 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे -
अब प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने  बताया कि 1 जुलाई 2026 से मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। विधायक  ने यह भी साफ किया कि यदि समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो हितग्राहियों को विलंबित भुगतान का लाभ मिलेगा और काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना में जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 

इस अवसर पर जनपद पंचायत मेहंदवानी के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद तेकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा आर्मो, श्री बद्री साहू, श्री दुर्गेश साहू और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद ओझा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।


📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services