डिंडोरी में 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग रिश्तेदारों ने लगाई फांसी




 
डिंडोरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आमगांव में बीते 24 घंटों के भीतर दो नाबालिगों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का  मामला सामने आया है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विस्तृत वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

पहला घटनाक्रम: मां जगाने पहुंची तो फंदे से लटका मिला छात्र

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम घटना में 15 वर्षीय एक नाबालिग, जो कक्षा 9वीं का छात्र था, पिछले तीन दिनों से आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने के सिलसिले में अमरपुर जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, 11 जुलाई की रात मां ने उसे भोजन के लिए आवाज दी, किंतु उसने खाना खाने से इनकार कर दिया। अगली सुबह करीब 5 बजे जब मां उसे जगाने कमरे में पहुंची, तो छात्र फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शाम को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया।

दूसरा घटनाक्रम: अंतिम संस्कार से लौटकर किशोरी ने दी जान

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की एक नाबालिग रिश्तेदार उसके घर गई हुई थी, वह शाम करीब 4 बजे अपने घर वापस लौटी। एक घंटे बाद, शाम 5 बजे जब उसके परिजन घर पहुंचे, तो किशोरी ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पुनः सक्रिय हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस

सिटी कोतवाली प्रभारी (TI) दुर्गा प्रसाद नगपुरे -दोनों घटनाओं के पीछे के वास्तविक कारणों और किसी अन्य संभावित कोण की पुष्टि के लिए पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत विवेचना के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services