डिंडोरी जिले में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशों पर जिले के सभी स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है जिसके तहत अब नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी।
यह नया आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और स्पष्ट किया गया है कि दोपहर 12:00 बजे के बाद किसी भी स्थिति में इन कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। हालांकि विद्यार्थियों के लिए छुट्टी होने के बावजूद शिक्षकों को शाला में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा ताकि वे नामांकन, आधार अपडेट और अन्य प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा कर सकें। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों को इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी है ताकि बच्चों को लू और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।


0 टिप्पणियाँ