मेडिकल स्टोर्स में प्रशासन का ‘प्रहार’: भारी गड़बड़ी मिलने पर एक दुकान बंद, अन्य को कारण बताओ नोटिस

 


डिंडोरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडे के मार्गदर्शन में जिले के मेडिकल स्टोर्स में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन ने सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में 16 अप्रैल 2026 को कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल ने जिले के बजाग ब्लॉक में संचालित आर्या मेडिकल स्टोर्स, मौनी बाबा मेडिकल स्टोर्स एवं साईं मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान जांच टीम को भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं, जिसमें कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाओं का सामान्य बिक्री वाले स्टॉक के साथ मिलना और अनिवार्य फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति जैसी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। टीम ने फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के आधार पर एक दवा दुकान को तत्काल प्रभाव से तब तक के लिए बंद करवा दिया है, जब तक कि वहां नियम अनुसार फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती।

​प्रशासनिक टीम द्वारा इन सभी संबंधित दवा दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर सभी संचालकों को हिदायत दी है कि भविष्य में मेडिकल स्टोर्स का संचालन पूरी तरह से नियमों के तहत ही किया जाए, अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस अचानक हुई दबिश से क्षेत्र के दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services