बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए डिण्डौरी प्रशासन की बड़ी पहल: किशोरियों को लगेगा 'सुरक्षा चक्र' HPV टीका

 डिण्डौरी। जिले की बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डिण्डौरी में HPV वैक्सीन अभियान 2026 का आगाज किया जा रहा है इस अभियान की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विशेष आदेश जारी कर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मिशन की कमान सौंपी है


वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी अभियान को पूरी पारदर्शिता और शत-प्रतिशत सफलता के साथ जमीन पर उतारने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी (भा.प्र.से.) को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है उनके साथ समन्वय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) श्री मनोज कुमार पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक हर पात्र बालिका को इस वैक्सीन का लाभ मिल सके

किसे लगेगा यह सुरक्षा टीका? इस विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत उन किशोरियों को कवर किया जाएगा, जिनकी आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है आधिकारिक आदेश के अनुसार, वे सभी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है और अभी 15वें वर्ष में प्रवेश नहीं किया है, वे इस अभियान के तहत वैक्सीन के लिए पूरी तरह पात्र होंगी प्रशासन का लक्ष्य जिले की ऐसी सभी किशोरियों का टीकाकरण कर लक्ष्य को 100% पूरा करना है


सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा हथियार विशेषज्ञों के अनुसार, HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के जोखिम को काफी हद तक कम कर देती है। किशोरावस्था में यह वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी मानी जाती है क्योंकि इस दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस के खिलाफ मजबूती से काम करती है। सरकार का यह कदम आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और कैंसर मुक्त जीवन देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

कलेक्टर ने  विभाग को आपसी समन्वय से काम करने और अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए हैं यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिया गया है



📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services