डिण्डौरी: प्राइवेट स्कूलों में 'निःशुल्क प्रवेश' की प्रक्रिया 13 मार्च से होगी शुरू, ऑनलाइन लॉटरी से मिलेगा दाखिला

 डिण्डौरी। शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा पाने का सुनहरा अवसर आ गया है। जिला शिक्षा केंद्र, डिण्डौरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए अशासकीय विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षाओं (नर्सरी, केजी-1, केजी-2 और कक्षा पहली) में निःशुल्क प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया आगामी 13 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है
आवेदन और सत्यापन की समय-सीमा पात्र अभिभावक आरटीई पोर्टल पर जाकर 13 मार्च से 28 मार्च तक अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, 14 मार्च से 30 मार्च के बीच संबंधित जन शिक्षा केंद्रों पर दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा डिण्डौरी जिले के कुल 101 गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश लिया जा सकेगा

पारदर्शी चयन प्रक्रिया और लॉटरी आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा 2 अप्रैल को राज्य स्तर पर रेंडम आधार पर ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं की सूचना अभिभावकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के जरिए दी जाएगी । अभिभावक पोर्टल से अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

3 अप्रैल से शुरू होगा स्कूलों में प्रवेश लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को आवंटित स्कूलों में 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करानी होगी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश देने से कोई भी निजी विद्यालय वंचित नहीं कर सकेगा अभिभावक अपनी पसंद और सुविधानुसार घर के नजदीकी स्कूलों का चयन प्राथमिकता के आधार पर कर सकते हैं

जिला परियोजना समन्वयक ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं



📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services