सत्य प्रहार न्यूज़ बुलेटिन: डिंडौरी की प्रमुख खबरें

 



1. करोड़ों की टैक्स चोरी: आरोपी क्लर्क की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

डिंडौरी। परिवहन विभाग में करोड़ों रुपये के टैक्स घोटाले और दस्तावेजों को खुर्द-बुर्द करने के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। जिला परिवहन कार्यालय डिंडौरी में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 क्लर्क, पुष्पकुमार प्रधान द्वारा लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका को माननीय न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया है।

आरोपी पर आरोप है कि उसने बस ऑपरेटर संजय केशवानी और साधना केशवानी की लगभग 16 बसों का वर्ष 2006 से 2026 के बीच का करीब 9 करोड़ रुपये का टैक्स बचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। लाभ पहुँचाने की नीयत से टैक्स वसूली से संबंधित महत्वपूर्ण मूल नस्तियों (फाइलों) को सुरक्षित रखने के बजाय उन्हें गुम या नष्ट कर दिया गया। शासन को हुई इस बड़ी आर्थिक क्षति और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है।


2. जिला अस्पताल में 'विश्व श्रवण दिवस' पर जागरूकता कार्यक्रम

डिंडौरी। शुक्रवार को शासकीय जिला चिकित्सालय में ईएनटी विभाग द्वारा विश्व श्रवण दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत 'मौन राष्ट्रगान' के साथ हुई । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे ने लोगों को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । इस दौरान डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर ने मरीजों की जांच की और विद्यार्थियों को श्रवण हानि की रोकथाम की जानकारी दी


3. आदतन अपराधियों पर प्रशासन का हंटर: अजय बर्मन और जावेद खान जिला बदर

डिंडौरी। जिला दण्डाधिकारी ने जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है

  • ग्राम किसलपुरी निवासी अजय बर्मन पर मारपीट, चोरी और अपहरण जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज होने के कारण उसे जिला बदर किया गया है

  • वहीं, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त जावेद हबीब खान को भी लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण जिले की सीमा से बाहर करने का आदेश दिया गया है


4. नेशनल लोक अदालत 2026 की तिथियां घोषित

डिंडौरी। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस वर्ष लोक अदालतें 14 मार्च, 09 मई, 12 सितम्बर और 12 दिसम्बर को आयोजित की जाएंगी प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निराकरण कराएं 

सत्य प्रहार न्यूज़ निष्पक्ष खबर, सीधा प्रहार।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services