डिंडौरी की विकास यात्रा और प्रशासनिक सक्रियता
डिंडौरी जिले में आज का दिन प्रशासनिक तत्परता और सामाजिक सरोकारों के एक अद्भुत संगम के रूप में देखा जा रहा है
दिव्यांगजनों के लिए 'समर्पण सेवा अभियान' का आगाज
आज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 'समर्पण सेवा अभियान' की शुरुआत रही, जिसका उद्देश्य जिले के लगभग 12,000 दिव्यांगजनों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ना है
बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता की मशाल
शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी आज एक बड़ा कदम उठाया गया
पशुधन सुरक्षा और ग्रामीण विकास के प्रयास
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए ग्राम पंचायत सुनपुरी में 'संपूर्णता अभियान-2' के तहत विशाल पशु चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ
जनगणना 2027 की तैयारियाँ और युवा शक्ति का संकल्प
भविष्य की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 के लिए कमर कस ली है
अपराध पर नियंत्रण और महत्वपूर्ण विभागीय सूचनाएँ
कानून व्यवस्था को चुस्त रखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 44 लीटर कच्ची शराब जब्त की और पाँच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं
डिंडौरी में प्रशासन का 'बुलडोजर' एक्शन: अवैध अहाता जमींदोज!
करंजिया: SDM रामबाबू देवांगन की कड़क स्ट्राइक
डिंडौरी: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में आ गया है। करंजिया नगर में शराब दुकान के पास अवैध रूप से संचालित हो रहे एक अहाते पर कल प्रशासन का जोरदार डंडा चला। जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के कड़े निर्देशों के बाद, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर इस अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
एसडीएम (SDM) की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन के नेतृत्व में अंजाम दी गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र की शांति भंग होने की खबरों के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से अब अवैध कारोबारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
'सत्य प्रहार' की खबर का असर खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही गाड़ासरई में भी ऐसी ही बड़ी कार्रवाई की गई थी। 'सत्य प्रहार' द्वारा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने यह संदेश दे दिया है कि जनहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में गूंजी कर्मचारियों की हुंकार
अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन डिंडौरी जिले के कर्मचारियों ने आज अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। दिन भर चले विरोध के बाद कर्मचारियों ने तहसीलदार श्री राम मार्को को शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। सबसे पहले आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। कलेक्ट्रेट परिसर "5000 में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं" के नारों से गूंज उठा। इन कर्मचारियों की मांग है कि आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद कर उन्हें विभाग में नियमित किया जाए। वहीं, आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने भी नई श्रम संहिताओं को श्रमिक विरोधी बताते हुए मोर्चा खोला। उन्होंने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, रुका हुआ मानदेय जारी करने और ऑनलाइन काम के लिए अच्छे 5-जी मोबाइल देने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ