ग्रामीण विकास और जनता के गाढ़ी कमाई के पैसों से बनने वाले बुनियादी निर्माण कार्यों में प्रशासनिक और वित्तीय नियमों की अनदेखी का एक गंभीर मामला डिंडौरी जिले से सामने आया है। जनपद पंचायत करंजिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेनगुड़ा के ग्राम सरैहा में शिवनार नाले पर बनाई गई पुलिया पहली ही बारिश का पानी नहीं झेल पाई और तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई
13.59 लाख की लागत से निर्मित पुलिया पहली ही बाढ़ में हुई क्षतिग्रस्त
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शिवनार नाले पर इस पुलिया के निर्माण के लिए कुल 13.59 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी
सीईओ की मैदानी जांच के बाद तीन जिम्मेदारों को नोटिस
मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को मौके का भौतिक निरीक्षण किया गया
इस पूरी प्रक्रिया में वित्तीय नियमों के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने के बाद, जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा तीन अलग-अलग औपचारिक आदेश जारी किए गए हैं
श्री कशिश नायक, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत करंजिया
श्री भुवन प्रसाद भैना, उपयंत्री, जनपद पंचायत करंजिया
श्री शंकर मार्को, सचिव, ग्राम पंचायत सेनगुड़ा
तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
जिला प्रशासन द्वारा जारी इन कड़े नोटिसों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनका यह कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है
पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए उच्च स्तर पर प्रेषित की गई प्रतियां
इस पूरे प्रशासनिक घटनाक्रम में पारदर्शिता और पदीय जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए जांच समिति के निष्कर्षों और जारी किए गए नोटिसों की प्रतियां जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी सादर सूचार्थ प्रेषित की गई हैं
'सत्य प्रहार' इस प्रकार की वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं पर अपनी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जमीनी कवरेज आगे भी लगातार जारी रखेगा, ताकि आम जनता के विकास फंड का एक-एक रुपया पूरी ईमानदारी से धरातल पर लग सके

0 टिप्पणियाँ