डिंडौरी जिले के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है जहाँ कल यानी 10 मई को शहर सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली का संकट बना रहेगा। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी डिंडौरी उपकेंद्र में एक पावर ट्रांसफार्मर फेल हो गया है जिसे बदलने के लिए विभाग ने मेंटेनेंस कार्य की योजना बनाई है। इस महत्वपूर्ण सुधार कार्य के चलते रविवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस कटौती का असर डिंडौरी टाउन, साकेत नगर, ओल्ड डिंडौरी, सुबखार, आईटीआई और शाहपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ कुड़ामुडकी, कला पडरिया, सरस्ताल, चौबीसा एवं किशलपुरी फीडर से जुड़े इलाकों पर भी पड़ेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की जटिलता और प्रगति को देखते हुए बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है और साथ ही यह भी सूचित किया है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं
0 टिप्पणियाँ