अभिलाष शुक्ला की रिपोर्ट
डिंडोरी जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत गौरवशाली रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। कक्षा 12वीं के कृषि संकाय में अंशुल उईके ने 94% अंकों के साथ कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि कक्षा 10वीं में नम्रता बड़गैयां ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विभिन्न संकायों में भी भैया-बहनों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विज्ञान संकाय में वैशाली पतोहिया 86% के साथ अव्वल रहीं, वहीं कॉमर्स में मनीषा ने 83.3% और गणित संकाय में रुद्राक्ष चौकसे ने 84.6% अंक पाकर श्रेष्ठता सिद्ध की। विशेष बात यह रही कि बोर्ड परीक्षा में शामिल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत और संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी सहित समस्त आचार्य परिवार ने खुशी जताई है। सभी अतिथियों और शिक्षकों ने सफल भैया-बहनों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

0 टिप्पणियाँ