डिंडोरी। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर रामबाबू देवांगन का कार्यालय पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके आगमन से किसानों की समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी।
किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि रामबाबू देवांगन पूर्व में भी किसान हित में सराहनीय कार्य कर चुके हैं और समय-समय पर किसानों की समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। उनके सक्रिय नेतृत्व और किसानों के साथ समन्वय से अब समस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी, जिससे आमजन को भी लाभ पहुंचेगा।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के साथ दुर्गेश बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ