खाद्य विभाग का छापा: मारवाड़ी भोजनालय में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, 4 सिलेंडर जप्त
डिण्डौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के सख्त निर्देशानुसार आज दिनांक 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के मुख्य मार्ग स्थित मारवाड़ी भोजनालय पर बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 1, मेन रोड डिण्डौरी स्थित इस प्रतिष्ठान पर सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम ख़ान और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर द्वारा औचक जाँच की गई।
जाँच के दौरान टीम ने पाया कि भोजनालय के स्वामी अजय कुमार बघेल द्वारा नियमों को ताक पर रखकर 4 घरेलू उपयोग वाले लाल रंग के LPG सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किया जा रहा था। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से चारों सिलेंडरों को जप्त कर लिया और उन्हें डिण्डौरी इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया है।
इस मामले में द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनिमय) आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करने वाले अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर का सख्त एक्शन: जिला पशु चिकित्सालय में दवाइयां जलाने और लापरवाही पर अंजू पवन भदौरिया
डिण्डौरी। जिला प्रशासन की मुखिया कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया आज अचानक जिला पशु चिकित्सालय जा पहुँचीं
औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी, दवाई वितरण कक्ष और डॉक्टरों के कमरों का बारीकी से मुआयना किया
कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी एच.पी. शुक्ला और स्थापना प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का कचरा या खराब दवाइयां आबादी क्षेत्र में न जलाई जाएं, बल्कि इसके लिए बस्ती से दूर निर्धारित स्थान का ही चयन करें
कृषक कल्याण वर्ष 2026: सोलर पम्प और आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहे डिण्डौरी के अन्नदाता
डिण्डौरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में घोषित किए जाने के बाद जिले के किसानों के दिन बहुरने लगे हैं
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्राम राघोपुर मॉल में स्प्रिंकलर सेट स्थापित किए गए हैं, जिससे कम पानी में बेहतर सिंचाई संभव हो पा रही है
लापरवाही पर वार: मत्स्योद्योग कार्यालय में अपर कलेक्टर का छापा, अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस
डिण्डौरी। जिले के सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर के निर्देशन पर लगातार धरपकड़ जारी है
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की लिपिक श्रीमती समीधा पराशर अपनी सीट से नदारद पाई गईं
सत्य प्रहार न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ