बड़ी कार्रवाई: ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के मामले में नर्सिंग स्टाफ और स्टोर इंचार्ज निलंबित

 

डिण्डौरी | जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में सामने आई गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कड़ा प्रहार किया है। 5 फरवरी 2026 को जिला अस्पताल से रेफर किए गए 50 वर्षीय मरीज श्री रवीन्द्र मरावी की रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण हुई शिकायत को प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।



​जांच में प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए। इस आदेश के तहत नर्सिंग स्टाफ श्रीमती जयमती नंदेहा और स्टोर इंचार्ज श्रीमती विमला द्विवेदी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जीवन रक्षक सेवाओं में इस तरह की चूक अक्षम्य है।

​निलंबन की इस अवधि के दौरान दोनों महिला कर्मचारियों का मुख्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बजाग निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिले में इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट: सत्य प्रहार

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services