डिंडौरी (सत्य प्रहार न्यूज़) | 08 फरवरी, 2026
डिंडौरी जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। कलेक्टर महोदया के सख्त रुख के बाद अब खनिज विभाग ने मैदानी स्तर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज रविवार को मेहंदवानी क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अशोक नागले के नेतृत्व में हुई छापेमारी जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी श्री अशोक नागले के नेतृत्व में टीम ने तत्काल ग्राम सारस (मेहंदवानी) में दबिश दी। वहाँ खनिज विभाग की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पाया कि एक जेसीबी मशीन अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन कर रही थी।
मौके पर ही ज़ब्त की गई मशीन बिना किसी देरी के मशीन को रंगे हाथों पकड़कर जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद जेसीबी मशीन को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के लिए थाना मेहंदवानी भेज दिया गया है।
माफियाओं को सख्त चेतावनी खनिज विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप का माहौल है। श्री अशोक नागले ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले के किसी भी कोने में अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से खनिज संपदा का दोहन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां या जब्ती हो सकती है।
री वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें: 👇 👉
📢 सत्य के साथ, खबर की हर बात... शेयर करें और जागरूक बनें!

0 टिप्पणियाँ