बोंदर, चांड़ा एवं जल्दा में विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का सफल आयोजन

बोंदर, चांड़ा एवं जल्दा में विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का सफल आयोजन
डिंडौरी जिले में जिला प्रशासन की एक मानवीय और सराहनीय पहल के तहत आकांक्षी विकासखंड बजाग के अतिसुदूर ग्राम पंचायत बोंदर, चांड़ा एवं जल्दा में विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का सफल आयोजन किया गया है.  शिविर में बड़ी संख्या में बैगा जनजाति के लोगों सहित अन्य ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त किया है. डिंडौरी जैसे आदिवासी बहुल जिले के जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के बाद मलेरिया, सर्दी-खांसी, दस्त, त्वचा रोग और कुपोषण जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए 'पहले स्वास्थ्य, फिर विश्वास' की थीम पर यह बड़ा अभियान शुरू किया गया है.

इस विशेष अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक साथ तीन महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें पहला स्वास्थ्य परीक्षण और मुफ्त दवा वितरण है, दूसरा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और शून्य से छह साल तक के बच्चों के पोषण स्तर का चिन्हांकन है, तथा तीसरा मौके पर ही पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर आयुष्मान कार्ड, संबल योजना, पेंशन और लाड़ली लक्ष्मी जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन भरवाना है. कार्ययोजना के अनुसार 12 सितंबर को बजाग के बोंदर, चांड़ा और जल्दा में शिविर लगाए गए, जबकि 13 सितंबर को जनपद पंचायत करंजिया के मोहतरा, गोपालपुर और पडरीपानी में शिविर आयोजित किए जाएंगे. 

बोंदर में आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीपी, शुगर, सिकल सेल और मलेरिया की जांच की तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों का वजन व ऊंचाई मापकर गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी से जोड़ने की कार्रवाई की है. ग्राम चांड़ा के बैगा आदिवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में अस्पताल तक पहुंचना बेहद कठिन होता है, ऐसे में डॉक्टरों के खुद गांव आने से उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services