डिण्डौरी। शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे एसडीएम डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन ने शासकीय हाई स्कूल घानाघाट एवं एकीकृत माध्यमिक शाला घानाघाट का औचक निरीक्षण किया। जब एसडीएम शासकीय हाई स्कूल घानाघाट पहुंचे तो वहाँ स्कूल का मुख्य द्वार बंद पाया गया और छात्र-छात्राएं परिसर के बाहर बैठे मिले, यहाँ तक कि प्राचार्य श्री रामलाल रजक भी नदारद थे और अन्य शिक्षक बाद में देरी से पहुंचे।
इस अव्यवस्था पर एसडीएम श्री देवांगन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को समय पर उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे सीधा संवाद कर सामान्य ज्ञान और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की, साथ ही बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए स्कूल में हर शनिवार को सामान्य ज्ञान की विशेष कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम ने एकीकृत माध्यमिक शाला घानाघाट का निरीक्षण किया, जहाँ सभी शिक्षक उपस्थित मिले और वहां उन्होंने बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही मीनू का पालन करने और स्कूल में बेहतर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ