अमरपुर और समनापुर के मेडिकल स्टोर्स में मिलीं अनियमितताएं, कई दुकानें बंद



कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडे के आदेशानुसार औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में अवैध और अनियमित दवाओं के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09/04/2026 को औषधि निरीक्षक द्वारा डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाले अमरपुर एवं समनापुर क्षेत्रों में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस जांच कार्यवाही के दौरान बालाजी मेडिकल स्टोर्स, महफूज मेडिकल स्टोर्स, श्री राधा मेडिकल स्टोर्स, राय मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स और सत्येंद्र मेडिकल स्टोर्स की गहन पड़ताल की गई जिसमें भारी अव्यवस्थाएं और गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। निरीक्षण के समय कई मेडिकल स्टोर्स मौके पर बंद पाए गए जबकि अन्य दुकानों में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त मौके पर बिल बुक का विधिवत रखरखाव न होना और सबसे गंभीर लापरवाही के रूप में एक्सपायरी दवाओं का ट्रेड स्टॉक (विक्रय हेतु उपलब्ध स्टॉक) के साथ रखा होना पाया गया। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कुछ दवा दुकानों को फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित होने तक अस्थाई रूप से बंद करवा दिया है और साथ ही संबंधित दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Crafted by Abhilash Shukla and distributed by Virat Multi Services