डिण्डौरी जिला इस वर्ष एक ऐतिहासिक दोहरे उत्सव की दहलीज पर खड़ा है। जहाँ एक ओर पुण्य सलिला माँ नर्मदा के जन्मोत्सव को लेकर 'निर्झरणी महोत्सव' की तैयारियां अपने चरमोत्कर्ष पर हैं, वहीं दूसरी ओर 77वें गणतंत्र दिवस को पूरे आन-बान और शान के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक: एफ 05-12/2025/1/4) के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को डिण्डौरी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया मुख्य अतिथि होंगी और ध्वजारोहण करेंगी। शासन के इस निर्णय से स्थानीय प्रशासन और नागरिकों में उत्साह का माहौल है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी इस गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
2. शौर्य और कला का संगम: परेड और रंगारंग कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस बल की भव्य परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें एनसीसी (NCC) कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी जाएगी। परेड के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, डिण्डौरी के साथ-साथ सरस्वती शिशु मंदिर और जिले के अन्य निजी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
3. विकास की झलक: सरकारी विभागों की भव्य झांकियां!!
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली भव्य झांकियां होंगी, जो जिले की प्रगति और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करेंगी:
4. निर्झरणी महोत्सव: माँ नर्मदा के प्रति कृतज्ञता की सांस्कृतिक लहर
25 जनवरी 2026 की शाम 07:30 बजे से एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड, डिण्डौरी में 'निर्झरणी महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा।
5. नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर ने अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव को गणतंत्र दिवस और सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी को भारत पर्व एवं निर्झरणी महोत्सव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही, 26 जनवरी को पूरे जिले में 'शुष्क दिवस' घोषित किया गया है, ताकि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनी रहे और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे।
0 टिप्पणियाँ