यदि आप 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर डिंडौरी शहर में निकलने या मेले/दर्शन में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो प्रशासन द्वारा तैयार की गई विशेष यातायात व्यवस्था को ध्यान से समझ लें
मुख्य मार्ग पर नो-व्हीकल जोन (प्रतिबंधित क्षेत्र)
प्रशासन ने त्योहार के दौरान शहर के सबसे व्यस्त मार्ग को पूरी तरह वाहन-मुक्त रखने का फैसला लिया है
समय और दायरा: 20 अक्टूबर 2026 की शाम 06:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कलेक्ट्रेेड तिराहा से लेकर अवन्ती बाई चौक तक का मुख्य मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा
प्रतिबंधित वाहन: इस मार्ग पर दो-पहिया, तीन-पहिया, चार-पहिया, तूफान, बस तथा सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा
केवल पैदल प्रवेश: इस तय सीमा के अंदर केवल पैदल यात्रियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी
पार्किंग व्यवस्था: जानें कहां खड़े होंगे आपके वाहन
बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहूलियत के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दो बड़े पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं
कलेक्ट्रेेड परिसर खेल मैदान पार्किंग: पुरानी डिंडौरी की तरफ से शहर की ओर आने वाले सभी दर्शनार्थी अपने दो-पहिया, तीन-पहिया और चार-पहिया वाहनों को कलेक्ट्रेेड परिसर स्थित खेल मैदान में पार्क करेंगे और वहां से पैदल शहर में प्रवेश करेंगे
जबलपुर बस स्टैण्ड (अवन्ती बाई चौक) पार्किंग: जबलपुर रोड एवं मुड़की रोड की दिशा से आने वाले सभी वाहन चालक अपने वाहनों को जबलपुर बस स्टैण्ड में खड़े करेंगे और वहां से पैदल ही दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे
रूट डायवर्जन प्लान: वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
मुख्य मार्ग बंद रहने के कारण पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग (रूट डायवर्जन) तय किए हैं, ताकि दैनिक यात्रियों को परेशानी न हो
साकेत नगर, हंसनगर, देवरा व मुड़की की तरफ से आने-जाने वाले वाहन: पुरानी डिंडौरी जाने के लिए मुख्य मार्ग के बजाय नर्मदा पुल, डैम घाट, शांतिनगर, कोर्ट तिराहा और कलेक्ट्रेेड तिराहा वाले रास्ते का उपयोग करेंगे
सुबखार, इमलीकुटी व शंकर घाट की तरफ से आने-जाने वाले वाहन: ये वाहन शंकर घाट, देम घाट, शांतिनगर, कोर्ट तिराहा और कलेक्ट्रेेड तिराहा होते हुए पुरानी डिंडौरी मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे
सिविल लाइन व कस्तूरबा कन्या शाला क्षेत्र के वाहन: इस तरफ से आवाजाही करने वाले नागरिक राजूषा स्कूल एवं मंडला स्टैण्ड वाले डायवर्जन मार्ग का उपयोग करेंगे
आम जनता से सहयोग की अपील
डिंडौरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश सख्त वर्जित रहेगा


0 टिप्पणियाँ