AC TRIBAL राजेंद्र जाटव हुए सम्मानित, आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर डिंडोरी को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

डिंडोरी।
राष्ट्रीय साधना सप्ताह के अंतर्गत आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के क्षेत्र में जिला डिंडोरी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेंद्र जाटव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के कुशल मार्गदर्शन में जिला टीम द्वारा किए गए सतत प्रयासों, प्रभावी समन्वय और बेहतर कार्य निष्पादन के परिणामस्वरूप डिंडोरी जिले ने यह मुकाम हासिल किया है। जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जोड़ने तथा लगातार प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मिली इस बेहतरीन उपलब्धि से जिले के प्रशासनिक अमले और कर्मचारियों में भारी उत्साह का माहौल है।

📣 प्रामाणिक खबरें सबसे पहले पाएं!

Satyaprahar.space को Bookmark करें! 🔗